चुनावी सफर शशि शेखर के साथ काशी के समर में महारथी

वाराणसी। अगर किसी को महाभारत का मर्म समझना है, तो वह  या कल वाराणसी चला आए। धर्म और शास्त्रत्त् की यह प्राचीन नगरी इस समय सियासी महासमर की धुरी बन गई है। गुरुवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी यहां के चुनावी रण में दहाड़ रहे थे। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी समूचा जोर लगा रखा था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, अपने दोनों चाचा रामगोपाल और शिवपाल यादव के साथ मंच साझा कर रहे थे। यही नहीं ममता बनर्जी, जयंत चौधरी, ओमप्रकाश राजभर आदि तमाम संगी उनके साथ मतदाताओं से रू-ब-रू थे। बसपा प्रमुख मायावती ने भी मंडलीय रैली की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय प्रवास पर यहां शुक्रवार को पहुंचेंगे। उन्होंने गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली और जौनपुर में सभाएं कीं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान तीन दिन काशी में डेरा डाला था। वो भी मार्च का महीना था। तब से अब तक गंगा में बहुत जल बह चुका है। मोदी की अगुवाई में भाजपा सफलतापूर्वक 2014, 2017 और 2019 में जाति की जंजीरें तोड़ चुकी है। क्या यह कमाल एकबार फिर दोहराया जाने वाला है? मोदी का जादू काशी में सिर पर चढ़कर बोलता है। शहर के तमाम हिस्सों में घूमते हुए मुझे महिलाओं, छात्रों और विभिन्न वर्गों के पुरुषों से मिलने का मौका मिला। उनमें से कइयों ने स्थानीय विधायकों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उत्तर प्रदेश काबीना के एक मंत्री के खिलाफ तो लोग बेहद रोष में हैं। वे यहीं से विधायक हैं और उनके क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उन्होंने उनके भरोसे का सम्मान नहीं रखा। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने एक युवा महंत को खड़ा किया है। यदि महंत को सपा के परंपरागत वोट बैंक के अलावा 20-25 फीसदी ब्राह्मणों के मत मिल गए, तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है’- संघ और भाजपा के समर्थक एक व्यक्ति ने मुझे बताया। मेरा उनसे दूसरा सवाल था कि आप किसे वोट देंगे? जवाब चौंकाने वाला था- ‘हम अपने विधायक से नाराज हैं पर हम उन्हें नहीं मोदी और योगी को वोट देंगे।’ रोष, आक्रोश और अपनेपन की खिचड़ी का नाम ही बनारस है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें