चुनावी रैली को संबोधित कर शाह ने कहा, पिकनिक मनाने आई प्रियंका गांधी वाड्रा

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार शनिवार को थम गया। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेकर कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है।शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे। इसके बाद वे देहारादून जिले की सहसपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
रायपुर विधानसभा में रैली को संबोधित कर शाह ने कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। वहीं, काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं। इस मौके पर शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा कि उन्हें हारने की आदत है। उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया। कब कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है। विकास नहीं कर सकती। विकास भाजपा ने किया और भाजपा ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का देखते हुए वैक्सीन अवश्य लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार     |     Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रोक; जानें क्या है मामला     |     TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किलें     |     Rahul Gandhi’s Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प्लान?     |     Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘पंजाब में ड्रग्स सप्लाई के पीछे बीजेपी’     |     Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए उड़ान     |     Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; ‘शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ’ रैली की पूरी जानकारी     |     Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप     |     Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा     |     Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभीर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें