चीनी अधिकारी ने अमेरिका से कहा- चीन को निशाना नहीं बनाइए

बीजिंग । चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को चीन की आर्थिक प्रगति और विकास के चलते उसे अपना एक रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी मान कर टकराव नहीं करना चाहिए। चीन की संसद, नेशन पीपुल्स कांग्रेस(एनपीसी), के प्रवक्ता झांग येसुई ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन के विकास को एक बहाना बनाने और चीन को एक रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानने पर दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास एवं सहयोग में सिर्फ कमी ही आएगी। साथ ही इससे अमेरिका के खुद के हितों को नुकसान पहुंचेगा। चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धी का व्यवहार करने वाले बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कहीं अधिक आक्रामक और निरंकुश चीन को दीर्घकाल में पछाड़ने के लिए अपने लोगों, अपनी अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र में निवेश करना होगा। शिंजियांग, तिब्बत और हांगकांग में मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों को लेकर अमेरिका, यूरोपीय संघ और इसके सहयोगियों की ओर से चीन व्यापार प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। एनपीसी और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंस्लटेटिव कांफ्रेंस की शुक्रवार से यहां हफ्ते भर से अधिक समय तक चलने वाले वार्षिक सत्र की शुरूआत हुई। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग इसके उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। एनपीसी की कार्यवाही शनिवार से शुरू हो गई है। झांग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच स्थिर संबंध दोनों देशों के विकास के लिए अच्छा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें