चलती बाइक पर सेल्फी लेने के दौरान तीन की मौत बिहार By Nayan Datt On Mar 20, 2022 बिहार | के नालंदा में बाइक पर सेल्फी लेने के चक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया। खबर के मुताबिक चंडी थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के समीप रविवार को तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर बाबा चौहरमल मंदिर से टकरा गई। जिससे तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथा सवार जख्मी हो गया। बाइक पर बैठे मंगलामुखी के साथ बाइक सवार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल मंदिर की दीवार से टकरा गई। यह भी पढ़ें मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से… Nov 13, 2026 हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने… Nov 13, 2026 घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी को स्थानीय अस्पताल लाई। जहां डाक्टर ने तीन के मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान चंडी के सिकरिया गांव निवासी सतेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, शैलेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी बेलछी थाना क्षेत्र के भूआपर गांव निवासी चंदन (मंगलामुखी) का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। Share