चलती बाइक पर सेल्फी लेने के दौरान तीन की मौत बिहार By Nayan Datt On Mar 28, 2022 बिहार | के नालंदा में बाइक पर सेल्फी लेने के चक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया। खबर के मुताबिक चंडी थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के समीप रविवार को तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर बाबा चौहरमल मंदिर से टकरा गई। जिससे तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथा सवार जख्मी हो गया। बाइक पर बैठे मंगलामुखी के साथ बाइक सवार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, इसी क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल मंदिर की दीवार से टकरा गई। यह भी पढ़ें Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को… May 11, 2026 Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन,… May 11, 2026 घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी को स्थानीय अस्पताल लाई। जहां डाक्टर ने तीन के मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान चंडी के सिकरिया गांव निवासी सतेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, शैलेंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। तीसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी बेलछी थाना क्षेत्र के भूआपर गांव निवासी चंदन (मंगलामुखी) का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। Share