इंदौर: 28 मार्च एक युवक किशोरी को बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया और की ढाबे के पीछे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा किशोरी ने शोर मचाया तो धमकी देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांवेर थाना अंतर्गत केसरी पुरा में रहने वाली 14 वर्षीय रेखा बदला हुआ नाम ने पुलिस को बताया कि आरोपी अश्विन निवासी देपालपुर उसे मोटरसाइकिल पर दोपहर 12:00 बजे घुमाने के बहाने ले रहा और फिर एक ढाबे पर खाना खिलाया और ढाबे के पीछे ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। सांवेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार तिलक नगर में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 0444 के चालक और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है । पुलिस के मुताबिक घटना फोरलेन स्थित भगवती ढाबे के सामने दोपहर 1:20 बजे की है। यूपी ने बताया कि वहां ढाबे के सामने से गुजर रही थी तभी पीछे से कार आई और उसमें सवार चालाक और दो अन्य ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे शोर मचाया तो तीनों कार से फरार हो गए किशनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।