घर से बाहर निकलने से रोका गया तो नाराज हो गये फारूक अब्दुल्ला , किया विरोध

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सोमवार को पुलवामा हमले की बरसी पर सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर श्रीनगर में उनके आवास से बाहर निकलने से रोक दिया गया, जिसे लेकर उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला को सड़क मार्ग से जम्मू की यात्रा पर निकलना था, जो लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को पांच दिन पहले ही इस यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को उनके घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

तीन बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके फारूक अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और श्रीनगर के मौजूदा लोकसभा सांसद हैं।

सूत्रों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला दोपहर में अपने घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे और एक राहगीर के साथ कुछ दूरी तक यात्रा भी की, लेकिन सुरक्षा दल के समझाने के बाद वह पुलिस वाहन से घर लौट गए।

पुलिस अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि पुलवामा हमले की बरसी के दिन वीआईपी आवाजाही की अनुमति न देने का निर्देश होता है।

वर्ष 2019 में आज ही के दिन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार से सुरक्षाबलों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की ‘शिष्या’ सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए के साथ जाने की चर्चा     |     Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद वारदात     |     West Bengal BJP Government: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय     |     Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने पर दिया मुआवजा     |     Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हाथ     |     Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी ‘सैटेलाइट जैमर्स’ के लिए रक्षा मंत्रालय का समझौता     |     West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों ने उठाए बागी तेवर     |     Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश     |     Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह     |     Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया सील     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें