*घट स्थापना के साथ होगी चैत्र नवरात्रि शुरू, प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में तैयारियां हुई शुरू*
प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में 2 अप्रैल शनिवार को घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू होगी।
मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाने लगा है। चैत्र की नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई। वही इस वर्ष गगनचुंबी झूले व मिना बाजार लोगो के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
यह भी पढ़ें
कोरोना काल के चलते दो सालों से श्रद्धालू मंदिर पहुंचकर माता की आराधना नहीं कर पा रहे थे। इस बार न सिर्फ जिले भर में बल्कि प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी के दरबार में भी 9 दिनों तक माता की पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ आराधना भी होगी तो कई धार्मिक आयोजनों का भी श्रद्धालू आनंद ले सकेंगे। वहीं मंदिर परिसर में ही दो सालों बाद मेले का आयोजन होगा। व्यापारियों की माने तो इस वर्ष नवरात्रि मेले में अच्छे व्यापार की उम्मीद है। उन्होंने बताया बीते 2 सालों से व्यापार ठप्प था। वही दूसरी ओर पंडित आशीष नागर ने बताया कि गुड़ी पड़वा के अवसर पर सुबह 8:30 बजे घटस्थापना की जाएगी, साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रात्रि को 9:00 बजे होने वाली आरती में शाजापुर जिले के हजारों भक्तजन शामिल होंगे।