गोवा के सीएम के रूप में दूसरी बार कार्यकाल संभालेंगे प्रमोद सावंत देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोद सावंत के नाम पर फैसला ले लिया गया है। गोवा के मनोनीत सीएम ने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अगले पांच सालों तक गोवा के सीएम के रूप में काम करने का मौका दिया। मुझे खुशी है कि गोवा के लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीरो करप्शन के लिए काम करेंगे। हम जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे। यह भी पढ़ें BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10… Sep 14, 2026 Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का… Sep 14, 2026 गोवा के मुख्यमंत्री के नाम का एलान करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विश्वजीत राणे ने विधायक दल के नेता के रूप में प्रमोद सावंत के नाम का प्रस्ताव रखा था। सभी ने सर्वसम्मति से सावंत को नेता चुना है। वह अगले 5 वर्षों के लिए विधायक दल के नेता होंगे। गोवा के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आज शाम पणजी में भाजपा की एक अहम बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। Share