गोवा और मणिपुर के बाद उत्तराखंड में सीएम पद पर सवाल दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी

नई दिल्ली । चार राज्यों में दोबारा सरकार बनाने की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी में मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां योगी आदित्यनाथ का सीएम के रूप में नाम सामने आया है। इधर, तीनों राज्यों के बड़े नेता लगातार राजधानी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकें कर रहे हैं। उत्तराखंड के पुष्कर धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।  धामी ने कहा, ‘सरकार गठन की प्रक्रिया जारी है… भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (सीएम चेहरे पर) फैसला लेगा।’ गोवा के प्रमोद सावंत और मणिपुर के एन बीरेन सिंह की तरफ से भी यही प्रतिक्रिया मिली। उत्तराखंड में बीते साल दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। इसमें पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और फिर तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। चुनाव से पहले यह पहद पुष्कर धामी ने संभाला। हालांकि, धामी को अपनी ही सीट से हार का सामना करना पड़ा।  बीरेन सिंह और सावंत ने शाह समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। सिंह ने कहा, ‘मैंने कभी भी मु्ख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के लिए नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर चुनाव लड़ा है। (सीएम चेहरे) के लिए फैसला उच्च अधिकारियों की ओर से लिया जाएगा। मैं दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और चर्चा करने (मणिपुर में सरकार गठन पर) आया हूं।’ इधर, रविवार को विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू मणिपुर के लिए निकले। भाजपा ने गोवा (40) में 20, मणिपुर (60) में 32 और उत्तराखंड (70) में 47 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 250 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें     |     भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू     |     सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप     |     अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला     |     MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक कटेगा टोल     |     Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़     |     Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; डीसीपी ने की सराहना     |     Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को मजबूर 48 बच्चे     |     Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाली 2 किमी सड़क     |     जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें