गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- संन्यास की उम्र में कमलनाथ के सिर सेहरा बांध रही कांग्रेस, गजब है मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को हुई कांग्रेस की बैठक में लिए गए निर्णय पर हमला बोला है। नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य क्या होगा ? यह दिखाई देता है जब 77 वर्षीय कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया जाता है। गजब है कांग्रेस, संन्यास की उम्र में कांग्रेस के सिर सेहरा बंधवा रही है। Share