गर्मियों में पिएं ये पांच देसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना एक आम बात है. गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीने के कारण शरीर से कई  मिनरल्स खत्म हो जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है. ऐसे में ये जरूरी है कि हम खुद को हाइड्रेट  रखने के लिए पानी या किसी अन्य हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें. गर्मियों के मौसम में आप छाछ, आम पन्ना, नारियल पानी और बेल शरबत जैसे कई हेल्दी ड्रिंक्स  का सेवन कर सकते हैं. ये ड्रिंक्स स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ही हेल्दी भी होते हैं. ये विटामिन, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये आपको ऊर्जावान बनाए रखने का काम करते हैं.

छाछ

छाछ को दही भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और भुनी हींग मिलाकर बनाया जाता है. ये एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है. ये शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. ये शरीर को हाइड्रेड रखता है. छाछ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है.

आम पन्ना

आम पन्ना एक हेल्दी और लोकप्रिय ड्रिंक है. गर्मियों को दौरान इसका सेवन खूब किया जाता है. ये न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आम पन्ना को हरे आम, जीरा, पुदीना, नमक, गुड़ आदि से बनाया जाता है. ये विटामिन ए, बी1, बी2, सी, और पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है. ये त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

नारियल पानी

नारियल पानी एक बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. ये पोषण से भरपूर होता है. ये ड्रिंक फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम और पोटैशियम से भरपूर होता है. ये इलेक्ट्रोलाइट्स का भी एक बड़ा स्रोत है. ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है.

बेल शरबत

बेल शरबत एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है. ये शरीर को ठंडा और फ्रेश रखने का काम करता है. इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता है. ये आपके शरीर को काफी ठंडक पहुंचाता है. ये बहुत सारे विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है. अपने कूलिंग गुण के कारण ये गर्मियों के लिए एक हेल्दी ड्रिंक है. इसके अलावा बेल शरबत पचने में आसान होता है. ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है.

सत्तू पिएं

सत्तू हमारा देसी सुपरफूड है. ये एनर्जी का पावरहाउस है. ये आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसके अलावा सत्तू अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें