खाली पेट टमाटर का सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे

खाने का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। इसका कई तरीकों से सेवन किया जा सकता है। इसमें टमाटर की चटनी, सब्जी, सूप या जूस भी शामिल है। साथ ही इसे सलाद के रूप में भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे अहम तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं नियमित रूप और सही तरीके से टमाटर का सेवन करके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है। सुबह खाली पेट टमाटर से बनी चीजों को खाकर या पीकर भी हेल्दी रहा जा सकता है और ये तरीका बहुत लाभकारी साबित होता है। सुबह खाली पेट टमाटर के सेवन से मिलते कई फायदे।

इम्यूनिटी- कोरोना के इस काल में हम सभी इम्यूनिटी का क्या महत्व है ये जानते हैं। ऐसे में इसे बूस्ट करने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप टमाटर की मदद ले सकते हैं। टमाटर से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करके इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। सुबह खाली पेट टमाटर के जूस पीकर दिन की शुरुआत करें और हेल्दी रहे।

वजन कंट्रोल- जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें रोज सुबह खाली पेट दो गिलास टमाटर का जूस पीना चाहिए। ऐसा करने से वजन तेजी से कम होता है और कुछ ही दिनों में मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। टमाटर का जूस पीने के अलावा इसकी स्किन का सेवन भी करें। विशेषज्ञों के मुताबिक टमाटर की स्किन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत अहम माने जाते हैं।

पेट की गर्मी- पेट में अगर गर्मी की दिक्कत हो जाए, तो कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। अगर आपको पेट में गर्मी की समस्या महसूस हो रही है, तो सुबह खाली पेट टमाटर का बना जूस पिएं। इससे पेट में ठंडक महसूस होगी, साथ ही आप पूरे दिन अच्छा भी फील करेंगे। टमाटर को खाने से दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

आंखों की रोशनी- आंखों को हेल्दी रखने और इनकी रोशनी बढ़ाने के लिए डॉक्टर हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए खाली पेट टमाटर का सेवन करना बेस्ट रहता है। ऐसा करने से आंख ही नहीं स्किन बेनिफिट्स भी मिलते हैं। कहते हैं कि खाली पेट टमाटर का जूस पीने से स्किन प्रॉब्लम दूर होती है और वह ग्लो भी करती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें