खाली कराई गई चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी, केंद्र सरकार के अफसर भी फंसे; पत्नी की मौत

गुरुग्राम।  द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी के 18 मंजिला डी टावर की छठी मंजिल के ड्राइंग रूम की छत बृहस्पतिवार को ढह गई। छत का मलबा पांचवीं मंजिल पर गिरा तो भूतल तक ड्राइंग रूम का हिस्सा ढह गया। बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे हुए हादसे के बाद सोसायटी परिसर में चीख पुकार मच गई। इसी टावर में रहने वाले सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के एके श्रीवास्तव तथा उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव मलबे में दब गए। गुरुग्राम के अग्निशमन विभाग के उप-निदेशक गुलशन कालरा ने बताया सुनीता की मौत हो चुकी है, लेकिन एके श्रीवास्तव अब तक फंसे हुए हैं। वहीं, हालात को देखते हुए प्रशासन ने 18 मंजिला टावर को लोगों से पूरी तरह खाला करा लिया गया है। इसके अलावा, हादसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर बिल्डर अशोक सोलोमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना बजघेडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन भी शुरू कर दी है।

एके श्रीवास्तव पत्नी के साथ रह रहे थे उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पहली मंजिल में रहने वाली एकता की मौत हुई। हादसे में कई लोग घायल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य देर रात तक चल रहा है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) तथा फायर बिग्रेड और अन्य एजेंसियों की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है।सोसायटी में कुछ 18 टावर है। सभी टावरों में लोग में लोग रहते हैं। टावरों की गुणवत्ता को लेकर यहां रहने वाले लोग पहले भी सवाल खड़ा कर चुके हैं।

दैनिक जागरण ने अपनी खबरों में कई टावर की जर्जर हालत दर्शा सोसायटी प्रबंधन को आइना भी दिखाया। बताते हैं कि डी टावर के छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट के ड्राइंग रूम के हिस्से में सी¨लग लगाने में छह श्रमिक लगे हुए थे। वह ड्रिल मशीन का भी प्रयोग कर रहे थे। काम करते वक्त ही छत का लेंटर गिरा और उसके मलबे से भूतल तक उसी हिस्से की छत टूटती चली गई। पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला के पैर में मलबा गिरने से फ्रेक्चर हो गया।

वहीं, मलबा निकालने जाने का कार्य रातभर जारी रहा। सोसायटी में बने कई टावरों में 530 फ्लैट हैं। 420 परिवार रहते हैं। सभी सदमें में है। डी टावर में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर लाया गया है। लोग यही कह रहे थे बिल्डर की मनमानी और लापरवाही तथा संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते हादसा हुआ ।

सोसाइटी में हैं 530 फ्लैट

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस के समीप सेक्टर 109 चिंटल पैराडिसो सोसाइटी के डी टावर की छटी मंजिल पर काम चल रहा था। इसी दौरान ब्लॉक डी टावर 4 के लिविंग रूम से छत गिरना शुरू हुई तो लगातार ग्राउंड फ्लोर तक नीचे आ गिर गई। इस सोसाइटी में करीब 530 फ्लैट हैं और 420 फैमिली रह रही है।

Edited By: Jp Yadav

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें