खरगोन में विधायक रवि जोशी बोले- बेईमानों की कांग्रेस को जरूरत नहीं, अब उन्हें सबक सिखाएंगे

खरगोन   बड़वाह स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित विशाल सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व महासचिव और खरगोन विधयाक रवि जोशी ने कहा कि बेइमानों की कांग्रेस में जरूरत नहीं है। एक गलत आदमी को टिकिट दिया था, जिसने हमारी पीठ मे चाकू गोदकर दूसरों के घर जाकर बैठ गया है। एक बार फिर वक्त आ गया कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों द्वारा उन्हें सबक सिखाने का।

बड़वाह में जनजागरण अभियान के तहत खरगोन के कार्यकर्ताओं का बड़वाह स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित विशाल सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजित किया गया। अभियान के जिला प्रभारी ईश्वरचंद्र दस्साणी विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पटेल ने बताया कि सम्मेलन से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार एक बार फिर होगा। अभा. कमेटी सचिव पीसी मित्तल, पूर्व मंत्री प्रवक्ता मुकेश नायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमा सोलंकी, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, वक्ता मृणाल पंथ ने भी संबोधित किया। संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़वाह, सनावद, महेश्वर, बलवाड़ा, करही, भीकनगांव सहित अन्य क्षेत्रों से युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई कांग्रेस आईटी सेल सहित कांग्रेस समर्थित संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी सीपी मित्तल ने प्रशिक्षण में कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां एवं भाजपा सरकार की कुशासन विफलता और जनविरोधी नीतियों से बारे में बताकर जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए भाजपा सरकार की नाकामी बताई। आगामी चुनाव में जोर शोर से कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने भी भाजपा सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

कांग्रेस ने आजादी के योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

वक्ता पीयूष बबेले ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन उस समय कुछ लोगों ने देश को दो भागों में बांटने की अपनी राजनीति को साजिश के रूप में चलकर इसे अलग-अलग धर्मों में विभाजित कर दिया। कांग्रेस ने आजादी के योगदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नदारद रहे विधायक यादव

आयोजन के दौरान लगभग सभी नेता आयोजन में शामिल हुए। वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के भाई कसरावद विधायक सचिन यादव, ताराचंद पटेल का बैठक में नहीं होना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी     |     Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज     |     Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब     |     Dhamtari News: गांजा तस्करी में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |     Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें