क्यूआर कोड से करवाएं मीटर रीडिंग, नहीं आएगा  गलत बिजली का बिल

भोपाल । बिजली कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा दी है। शहर में अब क्यूआर कोड से बिजली के मीटर की रीडिंग शुरू हो गई है। इससे गलत रीडिंग की शिकायतों में काफी कमी आई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मीटर पर क्यूआर कोड से मीटर रीडिंग सिटी सर्कल में शुरू कर दी है।
इस व्यवस्था के तहत रीडिंग होने की वजह से गलत बिलिंग की शिकायत में जबर्दस्त गिरावट दर्ज- इस व्यवस्था के तहत रीडिंग होने की वजह से गलत बिलिंग की शिकायत में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। मई 2021 में जहां शहर में गलत बिलिंग की पांच हजार लोगों को शिकायत थी, वहीं अब यह घटकर एक हजार रह गई है। इस प्रकार करीब चार हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है। कंपनी ने अब बिना फोटो खींचे मीटर रीडिंग पर रोक लगा दी है। इससे कर्मचारी आफिस में बैठकर रीडिंग नहीं कर सकेंगे।
बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग स्पाट बिलिंग के माध्यम से की जाती है लेकिन मीटर रीडर बदल जाने से नए रीडर को मीटर पहचाने में दिक्कत होती है। जिस उपभोक्ता का मीटर है, उसे बिल नहीं मिलता है तो कई बार गलत रीडिंग भी दर्ज हो जाती है। आलम ये है कि हर उपभोक्ता को अपने बिल से किसी न किसी प्रकार की शिकायत रहती है। शहर में घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख 73 हजार है। बिजली कंपनी को मिलने वाली शिकायतों से स्पष्ट होता है कि उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। कई बार मीटर रीडर को उपभोक्ता को बुलाना होता है।कनेक्शन की पहचान के लिए पुराना बिल मांगना पड़ता है। इस कारण रीडरों को उपभोक्ताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याऔं को दूर करने के लिए कंपनी ने क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की है। मीटरों में क्यूआर कोड लग चुके हैं, अब रीडिंग इसी व्यवस्था से की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     बॉलीवुड में बढ़ रहा है छठ पूजा का क्रेज, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 64 साल पहले किस फिल्म में सबसे पहले दिखाया गया था यह महापर्व?     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे की पौराणिक मान्यता     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिखाते हैं हमारे धुरंधर?     |     अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें