क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जिसके तहत मिल रहा मुफ्त राशन! जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को घर के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो गेहूं या चावल मिलता है.

केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में एक अहम फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी है. यह योजना 31 मार्च 2022 को खत्म होने वाली थी जिसे सरकार ने अलगे 6 महीने के लिए बढ़ दिया है. अब इस योजना के लाभार्थियों को 30 सितंबर 2022 तक यह सुविधा मिलेगी. केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद और देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा शुरू की थी.

यह योजना अप्रैल से जून तक के लिए लागू की गई थी जिसे बाद में इसे 30 नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया था. फिर आगे भी सरकार इस योजना को बढ़ती रही है. अब इसकी अवधि 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं-

इन लोगों को मिलेगा PMGKAY योजना का फायदा गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिलती है. इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए. इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को घर के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो गेहूं या चावल मिलता है. इसके बाद लोगों को और 5 किलो ज्यादा राशन मिलने की भी सुविधा दी जाती है. लोग इस मुफ्त राशन की सुविधा राशन की दुकानों से उठा सकते हैं.इस योजना से गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोग और मध्यम वर्ग के लोग लाभ उठा सकते हैं.

राशन नहीं मिलने पर कहां करें शिकायत?अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और फिर भी आपको मुफ्त राशन की सुविधा नहीं मिल रही है तो ऐसी स्थिति में आप नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल (NFSA) जो हर राज्य में मौजूद है उसके टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  https://nfsa.gov.in  पर क्लिक करके करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ     |     Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार     |     Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली     |     Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान मालिक की लापरवाही उजागर     |     Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें