कैमूर में ट्रक के केबिन में आग लगने से दो लोगों की मौत बिहार By Nayan Datt On Feb 11, 2022 बिहार । कैमूर में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक एनएच 19 से कोयला लेकर जा रहे एक ट्रक में शुक्रवार की सबह एक ट्रैक में लग गई, जिसके चलते ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मृतक चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है। कोयला लदे ट्रक में आग उसके बालू लदे ट्रक से टकरा जाने की वजह से लगी। इस घटना के बाद एनएच पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें Bihar Bank Strike: बिहार में कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे… Jan 23, 2026 डांस बना मौत की वजह: पत्नी का नाचना पति को नहीं आया रास,… Jan 22, 2026 घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवाक की सुबह करीब 4:15 बजे दोनों ट्रक एनएच 19 पर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुसौली बाजार से थोड़ी दूर पहले हाईवे पर आगे जा रहे बालू लदे ट्रक का टायर फट गया, जिसके चलते वह अचानक रुक गया। इसके चलते उसके पीछे आ रहा कोयला लदा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर की वजह से कोयला लदे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें अचानक से आग लग गई। Share