किसी से भूलकर भी ना करें इन 4 बातों का जिक्र, नहीं तो हो सकता है नुकसान

आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी चार बातों का उल्लेख है जिसका जिक्र मनुष्य को किसी दूसरे से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि वह ऐसा करता है तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या है वो बातें।

दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें न करें साझा
दांपत्यजीवन से जुड़ी की बातें ऐसी होती है जो सिर्फ पति और पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए। यदि पति-पत्नी के बीच की बातें बाहर चली गईं तो इससे वैवाहिक जीवन में दरार पड़ सकती है। इसलिए अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़ी बातें किसी से भी न साझा करें,फिर चाहे वो आपका करीबी मित्र ही क्यों न हो।

अपने दुखों को किसी से न कहें
अक्सर व्यक्ति दुखी होता है तो वह एक सहारा ढूंढता है। ऐसे में वो अपने करीबियों से अपना दुख भी साझा करता है। जैसे उसके साथ क्या हुआ, या किसी ने उसका अपमान किया। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं ऐसी बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए। यदि वह आपका मित्र भी होगा तो भी वह आपके सामने तो आपको सांत्वना देगा लेकिन पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ाएगा। इसलिए आप ऐसी नौबत ही न आने दें।

आर्थिक नुकसान का जिक्र कभी किसी से न करें
जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब मनुष्य को आर्थिक रूप से परेशानी होती है। हो सकता है आपको ऋण तक लेना पड़ जाए। लेकिन ऐसी बातों को आप अपने तक ही सीमित रखें। यदि आपने ये बातें दूसरों से कहीं तो एक तो वो लोग आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे और दूसरा हो सकता है आपने भरोसा करके उन्हें बातें बताई हों लेकिन वो आपकी इन बातों को गोपनीय न रखें और सबको बता दें।

किसी को अपनी धन-संपत्ति की जानकारी न दें
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस तरह अपने आर्थिक नुकसान की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए, ठीक वैसे ही किसी को इस बात का जिक्र भी बिल्कुल न करें कि आपके पास कितनी धन-संपत्ति है। यदि आपने किसी से जिक्र किया तो उनके मन-मस्तिष्क में सौ सवाल उठेंगे और हो सकता है वो आपसे ईर्ष्या भी करने लगें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- ‘युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल निकाल रहे हैं’, भारत बना ग्लोबल हब     |     AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: ‘गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट’, मेयर रेखा गुप्ता को लिया आड़े हाथ     |     BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया ‘शिखर पुरुष’! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल     |     “इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस?     |     बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ     |     गूगल मैप के ‘धोखे’ वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें पूरी कहानी     |     International Kite Festival: गृह मंत्री अमित शाह ने याद दिलाया इतिहास, बताया कैसे ‘साइमन गो बैक’ लिखी पतंगें बनी थीं आजादी का हथियार     |     Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, AQI 354 पार; आज से GRAP-3 की कड़ी पाबंदियां लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद     |     Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी     |     आम आदमी पार्टी ने बोला सफेद झूठ! तरुण चुघ का आरोप— ‘आतिशी और मान सरकार ने कोर्ट को किया गुमराह’, गुरुओं के अपमान का मुद्दा गरमाया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें