काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा हुई बोल्ड मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। स्टार किड आए दिन अपने लुक्स के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। न्यासा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके हर पोस्ट ट्रेंड करने लगते हैं। हाल ही में सेक्सी रैप-अराउंड, प्लांजिंग नेकलाइन शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में न्यासा की एलीवेटर सेल्फी सामने आई है। यह फोटो काफी वायरल हो रही है। ब्लैक ड्रेस में न्यासा देवगन का टोन्ड फिगर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ मिंट कलर का शॉर्ट हैंड बैग भी कैरी किया है। वह गोल्ड का नेकलेस न्यासा के लुक में चार चांद लगा रहा है। स्टार किड बेहद ग्लैमरस लग रही है। न्यासा ने एक ऊंची इमारत की 33वीं मंजिल पर यह फोटो क्लिक की है। न्यासा देवगन की फोटो को उनके फैन क्लब अकाउंट पर शेयर किया गया। फैंस उनकी तस्वीर में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक ने कमेंट किया, बहुत खूबसूरत लग रही हो। दूसरे ने कहा, काजोल दीदी की खूबसूरत बेटी। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट और आग वाली इमोजी का इस्तेमाल कर रिएक्शन दिया । Share