कश्मीर में हुए नरसंहार का दर्द झेल चुकी हैं अनुपम खेर की मां मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 16, 2022 हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। वहीं कमाई के मामले में भी इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक हुई कमाई के बाद विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म कोरोनाकाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। ऐसे मेें फिल्म के साथ-साथ इसमें नजर आई स्टारकास्ट भी आजकल चर्चा में हैं। फिल्म के इन लोकप्रिय कलाकारों में से एक बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह भी पढ़ें Preity Zinta Salman Khan: सलमान खान से क्यों डरती थीं प्रीति… Apr 14, 2026 Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा… Apr 13, 2026 फिल्म में पुष्कर नाथ का दमदार किरदार निभाने वाले अनुपम खेर पर्दे पर कश्मीरी पंडितों के दर्द को उतारने में काफी हद तक सफल साबित हुए है। 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीर से हुए पलायन की कहानी को दर्शाती यह फिल्म हर किसी को भावुक कर रही है। फिल्म को देख जहां कई लोग आंसू बहा रहे हैं, तो वहीं कई गुस्सा और नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म को लेकर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बात की है। Share