कर्नाटक के स्कूलों में बिना हिजाब मिली छात्राओं को एंट्री महाराष्ट्र By Nayan Datt On Feb 15, 2022 लगभग एक सप्ताह के विरोध और हिंसा के बाद उडुपी और बेंगलुरु में निषेधाज्ञा के बीच कर्नाटक में हाई स्कूल सोमवार को फिर से खुल गए। शिक्षण संस्थानों में धार्मिक परिधानों पर प्रतिबंध लगाने के हाईकोर्ट के प्रस्ताव के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। कल स्कूलों में छात्राओं को क्लास के बाहर ही हिजाब हटाने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से… Dec 15, 2025 BMC चुनाव का बिगुल बजा! 15 जनवरी को वोटिंग, 16 को नतीजे,… Dec 15, 2025 इस बीच, हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कॉलेज इस तरह के प्रतिबंध पर फैसला नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास कोई कानूनी आधार नहीं है। हाईकोर्ट इस मामले में आज यानी मंगलवार को आगे की सुनवाई करेगा। Share