कम बजट में शुरू करें ये खेती, एक पेड़ से 50 हजार रुपये तक होगी बंपर कमाई

Khajoor ki Kheti: अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो खजूर के पौधों की खेती बढ़िया विकल्प हो सकता है. आप खजूर का एक पौधा लगाकर साल में 50 हजार रुपये तक बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

कम बजट में लगा सकते हैं खजूर के पौधेरेतीली और भुरभुरी मिट्टी की जरूरतमहीने में केवल 2 बार होती है सिंचाईKhajoor ki Kheti: खजूर (Date Palm) एक ऐसा फल है, जो जमीन से काफी ऊपर लगता है. आमतौर पर इसकी खेती रेगिस्तानी इलाकों में होती है. लेकिन अगर आप चाहें तो आसपास कहीं खेत खरीदकर या किराये पर लेकर भी खजूर की खेती कर सकते हैं. ऐसा करने से खजूर के प्रत्येक पेड़ से आप सालभर में 50 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं.

कम बजट में लगा सकते हैं खजूर के पौधे

खजूर की खेती (Palm Farming) करने पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं होता. एक एकड़ के खेत (Khajoor ki Kheti) में खजूर के तक़रीबन 70 पौधे लगाए जाते हैं. इसके एक पेड़ में 70 से 100 किलो तक की पैदावार हो जाती है. ऐसे में आप एक एकड़ के खेत से एक बार में 5 हज़ार किलो खजूर तक का उत्पादन कर सकते हैं. बाजार में क्वालिटी के हिसाब से खजूर काफी महंगे दामों में बिकता है. ऐसे में आप खजूर के एक सीजन में करीब 2-3 लाख रुपये तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं.

रेतीली और भुरभुरी मिट्टी की जरूरत

खजूर के पौधे (Palm Farming) लगाने के लिए रेतीली और भुरभुरी मिट्टी की जरूरत होती है. ऐसे में खेती शुरू करने से पहले खेत की मिट्टी पलटने वाले हलो से गहरी जुताई कर देनी चाहिए. फिर खेत (Khajoor ki Kheti) को कुछ दिनों के लिए खुला छोड़ दें. इसके बाद कल्टीवेटर के जरिए 2-3 बार फिर जुताई करवा दें. ऐसा करने से खेत की मिट्टी भुरभुरी हो जाएगी. फिर खेत को समतल करके उस पर गोबर का खाद डाल दें.

महीने में केवल 2 बार होती है सिंचाई

खजूर के पौधे (Palm Farming) को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. जितना ज्यादा गर्मी पड़ती है, खजूर का पौधा उतनी तेजी से आगे बढ़ता है. खजूर के फलों को पकाने के लिए 45 डिग्री तापमान की जरूरत होती है. खजूर के पौधे की रोपाई के लिए अगस्त का महीना उपयुक्त माना जाता है. रोपाई के 3 वर्ष बाद पौधा पैदावार देने के लिए तैयार हो जाता है. इसके पौधे को गर्मियों में 15 दिन और सर्दी में एक महीने में ही सिंचाई की जरूरत होती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें