एसपी ऑफिस पहुंचे लोगों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप, एसीपी को सौंपा ज्ञापन देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मंगलवार को इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे सिगलीकर परिवार ने कुछ लोगों ने ज्ञापन दिया है, ज्ञापन में परिवार जनों का कहना है के ओंकारेश्वर जा रहे उनके 2 बच्चों को रास्ते में तेजाजी नगर पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें छोड़ ने के पिए पैसों की मांग की जा रही है। ज्ञापन देने आए परिजनों ने आरोप लगाया के उनके परिवार के 2 युवक भगवान के दर्शन करने ओंकारेश्वर निकले थे पर रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक कर उन्हें थाने में बैठा दिया गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली, परिजन थाने पहुंचे तो वहां पर दोनो युवकों पर कार्यवाही करने की बात कही जिस के बाद परिजनों मंगलवार को इंदौर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अपनी पीढ़ा ज्ञापन के माध्यम से साझा की, परिवार का कहना है के दोनो युवकों को छोड़ने के एवज में उनसे 50000 रुपयों की मांग की जा रही है जबकि उनके बच्चों ने कोई अपराध नहीं किया है। Share