एसआइए ने दक्षिण-मध्य कश्मीर मध्य कश्मीर में मारे छापे, JeM के 10 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

श्रीनगर : कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के लिए आंख-कान का काम कर रहे ओवरग्राउंड वर्करों पर सुरक्षाबलों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आम लोगों के बीच रहकर आतंकवादियों को आवश्यक सुचनाएं प्रदान कर रहे इन ओवरग्राउंड वर्करों को पहचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी अभियान के तहत राज्य जांच एजेंसी (एसआइए) ने दक्षिण और मध्य कश्मीर में विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले करीब 10 ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने एसआइए का गठन हाल ही में आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए किया गया था। प्रदेश में आतंकवाद की जड़ों को खत्म करने के लिए काम कर रही इस एजेंसी ने दक्षिण और मध्य कश्मीर के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रात भर छापेमारी की और इन 10 आेवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया।

एसआइए से मिली जानकारी के अनुसार ये ओवरग्राउंउ वर्कर कश्मीर घाटी में स्कूली छात्रों और किशोरों को जैश-ए-मोहम्मद में भर्ती करने का काम कर रहे थे। मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक एसआइए द्वारा दक्षिण और मध्य कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मारे गए छापों में पकड़े गए इन ओवरग्राउंड वर्कर में कुछ स्कूल जाने वाले छात्र भी हैं। एक ओवरग्राउंड वर्कर दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के हरदमांड मंजगाम का रहने वाला है। उसके ही घर में चार अप्रैल 2020 को हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकी सुरक्षाबलों के साथ एक भीषण मुठभेड़ में मारे गए थे।

एसआइए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए सभी 10 ओवरग्राउंड वर्कर वादी के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के अलग-अलग माड्यूल में शामिल थे। लगातार जैश कमांडरों के साथ संपर्क में रहते हुए उनके दिशा निर्देश पर ये काम कर रहे थे। इनसे पूछताछ के दौरान पता चला है कि जेश ने अपने प्रत्येक माड्यूल को अलग-अलग हिस्सों में बांट रखा है ताकि अगर कोई पूरा माड्यूल या फिर उसका कोई सदस्य पकड़ा जाता है तो दूसरा माड्यूल या अन्य ओवरग्राउंड वर्करों तक सुरक्षा एजेंसियां न पहुंच सके।

उन्हाेंने बताया कि एसआइए की एक टीम को बीते दिनों एक सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि कुछ छात्र जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर बनकर उसके मंसूबों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके आधार पर जांच शुरु की गई और सभी संदिग्ध तत्वों की लगातार निगरानी रखी गई गई। इसके साथ सभी आवश्यक सुबूत जुटाए गए और फिर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और श्रीनगर व बडगाम में सक्रिय जैश के 10 ओवरग्राउंड वर्कर को चिन्हित कर लिया गया। मंगलवार की शाम को इनके ठिकानों पर छापेमारी शुरु हुई और इन सभी को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए यह सभी ओवरग्राउंड वर्कर छात्रों और किशोर अवस्था के लड़कों को आतंकी संगठन के लिए भर्ती करने में जुटे थे। यह आतंकियों के हथियारों को दक्षिण व मध्य कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षित पहुंचाने, उनके लिए विभिन्न प्रकार का साजो सामान जुटाने और उनके लिए पैसे का भी बंदोबस्त करते थे। इनके पास से माेबाइल फाेन, सिमकार्ड, नकली पिस्तौल और आतंकियों के लिए पैसे के लेन-देन से संबधित बैंक रिकार्ड के दस्तावेज भी मिले हैं।

एसआइए ने कहा जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड सबूत विश्लेषण के लिए एफएसएल को भेजे जा रहे हैं और गिरफ्तार व्यक्तियों को हिरासत में पूछताछ की अनुमति के लिए श्रीनगर में एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें