एक महीने में 2 मौतः 8 साल की बच्ची को हाथी ने रौंदा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल… छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 20, 2022 मरवाही वन मंडल में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. इस बार हाथी ने महुआ बिनने गई 8 वर्षीय बच्ची को अपने चपेट में लिया है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस तरह की घटना एक महीने के भीतर दूसरी बार घटी है. ऐसे में एक माह के भीतर ही हाथियों की चपेट में आने से 2 लोगों ने अपनी जान गवां दी है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है. यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का… Sep 13, 2026 Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के… Sep 13, 2026 वन विभाग के मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की बताई जा रही है. यह घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही रेंज के बीट क्रमांक 2000 माटिया ढांड में घटी है. जानकारी के अनुसार जंगल में महुआ बिनने गए गांव के के बच्चों के ऊपर हाथी ने हमला किया. जहां 8 वर्षीय बालिका हाथी के चपेट में आ गई, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि, जहां ये हादसा हुआ है यह इलाका लगातार हाथी प्रभावित रहा है.इस इलाके में एक महीने के अंदर हाथी के हमले से ये दूसरी मौत हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग के द्वारा लगातार हाथियों को लेकर लगातार मुनादी कराई जा रही है. फिर भी हाथियों का आम लोगों तक और ग्रामीणों पर हमला होना मरवाही वन परिक्षेत्र के अधिकारियों की असफलता को बयान कर रहा है. Share