एक्टर विक्रांत मैसी संग शीतल ठाकुर बंधे शादी के बंधन में, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से 18 फरवरी को शादी कर ली है विक्रांत और शीतल ने प्राइवेट सेरेमनी की जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे 18 फरवरी को कपल ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लिए और एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार किया विक्रांत मैसी और शीतल ने शहर के शोरशराबे से दूर ठंडी वादियों के बीच हिमाचल प्रदेश में शादी की है सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जो कि शादी के मंडप की है मंडप पर शीतल और विक्रांत रस्में पूरी करते नजर आ रहे हैं विक्रांत ने अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी वहीं शीतल रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहने नजर आई थीं विक्रांत और शीतल लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं, इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए. साल 2019 में विक्रांत और शीतल ने रोका सेरेमनी की थी Share