उप्र की महिला के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मुजफ्फरनगर| यूपी के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर दिल्ली ले जाकर पांच लोगों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को महिला को खतौली कस्बे में कॉलेज के बाहर अगवा कर कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह भी पढ़ें राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप: ‘दबाव में… Jan 23, 2026 Kushagra Kanodia Case Verdict: अपहरण और हत्या के तीनों… Jan 22, 2026 पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और फिर उसे मेरठ में छोड़ दिया। कॉलेज से घर नहीं लौटने पर महिला के परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसएचओ ने कहा कि मामले में शिव, अरुण, अंश, वरुण और सुमित कुमार को आरोपी बनाया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और पढ़ने के लिए रोजाना खतौली जाती है। Share