उन्नाव में सपा और BJP समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे, महिलाओं और बच्चों समेत 8 घायल देश By Nayan Datt On Feb 14, 2022 UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला और बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड… Jul 18, 2026 Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की… Jul 18, 2026 उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार को सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला और बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हाथी खेड़ा गांव में राजनीतिक विवाद के चलते दो गुटों के बीच लाठियां चलने लगी, जिसमें चार युवकों को गम्भीर चोटें आई हैं. इसके अलावा तीन महिलाएं और एक बच्चा भी घायल हुआ है. बीजेपी प्रत्याशी ने दलित सपा पदाधिकारी और परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है. झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है बताते चलें कि उन्नाव में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा, फिलहाल प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है. सभी राजनीतिक दल गली मोहल्लों से चौराहों चबूतरों तक अपना प्रचार कर रहे हैं. राजनीतिक दलों के बीच हुई झड़प से इलाके में तनाव की स्थिति है Share