इंदौर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी पकड़ाई, ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं से कराते थे कॉल

इंदौर   शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके जरिए करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अरोपी कुलदीप और दानिश ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जुलाई महीने में कंपनी शुरू की थी। ठगी के रुपयों से 25 कर्मचारियों को गोवा घुमाने ले गए थे। आरोपियों के 5 बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। इन खातों में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके अलावा 300 फर्जी सिम भी बरामद की गई है।

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि ग्रेविटी मॉल में दबिश देकर एल्गो ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर सहित दो लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक युवक-युवतियों को नौकरी देने के नाम पर ट्रेनिंग के लिए बुलाते थे। ट्रेनिंग के बाद वे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में फोन कॉलिंग करवाते और फिर शेयर ट्रेडिंग के नाम ठगी करते थे।

आरोपियों ने खुद का फर्जी ट्रेडिंग ऐप बनवाया था

पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी पकड़ी है। आरोपी कुलदीप पहले किसी अन्य कंपनी में काम करता था और वहीं से उसे ठगी करने का आइडिया मिला था। पुलिस द्वारा लगातार फर्जी एडवाइजरी कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की जा रही थी। इस कारण आरोपी ने खुद का एक फर्जी एप बनवाया। वो लोगों को अपने हिसाब से शेयर के भाव बताकर पैसा लगवा देता था।

कर्मचारियों को ले गया गोवा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ठगी के रुपयों से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्लाइट से गोवा घुमाने ले गया। करीब 25 कर्मचारियों को कुलदीप और दानिश ने 4 दिन तक गोवा घुमाया।

5 बैंक खाते मिले अन्य की तलाश जारी

आरोपी के वर्तमान में 5 बैंक खातों की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। इसमें से इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ कर्नाटक,IDFC सहित अन्य बैंकों में रोजाना लाखों रुपए का लेनदेन सामने आया है। 2 बैंक खातों में 3 लाख रुपए जमा मिले है। वहीं बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन पुलिस को मिला है।

300 फर्जी सिम भी बरामद

आरोपी ने कंपनी में इस्तेमाल होने वाले सिम इंदौर सहित अन्य शहरों से खरीदना बताया था। आरोपियों के पास से 300 सिम जब्त हुई है। पुलिस सिम के लिए लगाए गए नाम-पते के दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में लगी है।

डीमेट का डेटा देने वाले की तलाश

आरोपी द्वारा डीमेट का डेटा शाजापुर के रहने वाले किसी युवक से खरीदना बताया गया है। पुलिस युवक की तलाश में है। आरोपी ने यह भी बताया कि शाजापुर का रहने वाला युवक कई फर्जी ट्रेडिंग कम्पनियों को इसी तरह का डेटा प्रोवाइड करवाता है।

ऐसी ठगी से कैसे बचा जा सकता है?

किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू जरूर देखें। उसके ओरिजिनेटर देख लें। कई लोग उसमें कमेंट्स लिख देते हैं कि ये फर्जी है। ऐसी स्थिति में ऐप की डाउनलोड संख्या देखना चाहिए। नामी कंपनियों के ऐप करोड़ों लोग डाउनलोड करते हैं। फर्जी ऐप कम लोग डाउनलोड करते हैं।

ऐसे निवेश में क्या सावधानी रखें?

कमर्शियल ट्रांजैक्शन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो ऐप डाउनलोड किया है, वह सही है। अकाउंट नंबर भी चेक कर सकते हैं कि कंपनी हेडक्वार्टर कहां का बता रही है। अकाउंट किस शहर का दिया है। इनके डाटा को प्रतिष्ठित ऐप के डाटा से क्रास चेक भी किया जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |     Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना     |     Dhanbad News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर धनबाद में विशेष पूजा, विधायक राज सिन्हा ने की प्रार्थना     |     Jamshedpur Crime: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार     |     Jharkhand News: झारखंड में नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी मंजूरी     |     बरही हत्याकांड: विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या, बिहार से गिरफ्तार हुए अपराधी; जानें पूरा मामला     |     Dhanbad News: झरिया में आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में बवाल, ग्रामीणों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप     |     Dhanbad News: झरिया में आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में बवाल, ग्रामीणों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप     |     RIMS Ranchi News: रिम्स में बढ़ेंगी MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें