इंदौर के राजवाड़ा में रंग पंचमी पर उमड़ा लोगों का हुजूम मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर। रंग पंचमी के अपने अनोखे इंतजाम और त्यौहारी माहौल को लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर शहर ने दो साल बाद फिर अपनी इस पहचान को आज ताजा कर दिया। शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का उत्साह साफ देखा जा सकता था, प्रशासन ने भी कई दिन पहले से गेर मार्ग से जुड़े कार्य को तेजी से पूरा कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं आज सुबह से राजवाड़ा पर होने वाली पांरपरिक गेर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। लोगों के हुजूम के बीच टैंकर से रंग और गुलाल की पिचकारियां छोड़ी गई। यह भी पढ़ें Fake IAS Tripti Singh Bhopal: होटल लीज और नौकरी के नाम पर… Sep 13, 2026 Gwalior Dilapidated Houses: नगर निगम और प्रशासन की खींचतान… Sep 13, 2026 वहीं व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे शहर कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कई अफसर भी पहुंचे, निगम तथा प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान के साथ साथ बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालते नजर आए। Share