इंदौर का स्टूडेंट शुभम सुबह बस से रोमानिया रवाना,अब नहीं हो रहा संपर्क,फोन-इंटरनेट बंद, परिजन को सरकार पर भरोसा मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर का स्टूडेंट शुभम सुबह बस से रोमानिया रवाना,अब नहीं हो रहा संपर्क,फोन-इंटरनेट बंद, परिजन को सरकार पर भरोसा यह भी पढ़ें उज्जैन: श्रावण के दूसरे सोमवार पर महाकाल का नगर भ्रमण,… Aug 10, 2026 मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन:… Aug 10, 2026 रूस की सेना द्वारा यूक्रेन पर हवाई और जमीनी हमले के बाद पूरा देश हाई अलर्ट पर है। यूक्रेन में इंदौर के भी करीब 60 स्टूडेंट्स हैं, जो वहां अलग-अलग संस्थानों में एमबीबीएस, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई के लिए 4-5 सालों से हैं। इन्हीं में इंदौर पुलिस विभाग में पदस्थ चतुर्भुज जिराती का बेटा शुभम भी है, जो वहां एमबीबीएस फाइनल ईयर में है। वह लगातार परिजन के संपर्क में है। लेकिन अब युद्ध की स्थिति में परिजन की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह उसने परिजन को मैसेज किया था, उसके बाद वहां इंटरनेट, टेलीफोनिक सेवाएं सभी ठप होने से उसका परिजन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन का कहना है कि शुभम ने बताया कि इंडियन एम्बेसी भारतीय को वहां से निकालने का प्रयास कर रही है। परिजन को सरकार से पूरी उम्मीद है। Share