इंडियन हाइवे रेंट पर ले सकेंगे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर व्यापार By Nayan Datt On Mar 9, 2022 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के एक वर्किंग ग्रुप ने नई बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी पर चर्चा करने के लिए नीति आयोग से मुलाकात की है | NHEV देश भर में पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर जोर दे रहा है | स्कीम के हिस्से के रूप में ये चर्चा की गई थी कि दो मेजर एक्सप्रेस हाइवे को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहन मिलेंगे | मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी स्टेकहोल्डर्स के लिए आसानी से बिजनेस करने में कैसे मददगार हो सकती है | यह भी पढ़ें ITAT का बड़ा फैसला: विदेशी संपत्ति पर लगा ₹10 लाख का… Apr 17, 2026 Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने… Apr 16, 2026 एक प्रस्ताव पर चर्चा की गई है जिसके तहत जयपुर-दिल्ली और नोएडा-आगरा ई-हाईवे पर सभी 30 एनएचईवी चार्जिंग स्टेशनों में बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी वाले 20 टू-व्हीलर और 20 थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होने जा रहे हैं | ये नई टेक्नोलॉजी लोकप्रिय युलु प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके की तरह है | Share