आनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर विद्यार्थियों का बवाल, भूख हड़ताल की चेतावनी

कठुआ : स्नातक के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाओं को आनलाइन करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बवाल कर दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के भीतर से रोष मार्च निकालते हुए कॉलेज मार्ग को यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया। कॉलेज चौक पर विद्यार्थियों ने धरना लगाकर यूनिविर्सिटी प्रबंधकों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपनी भ्भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विवि प्रबंधन विद्यार्थियों के हितों के बजाय उन्हें उलझाने का काम कर रही है।

विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक कॉलेज मार्ग पर धरना लगाया जिसके चलते यातायात को अन्य रूट पर डायवर्ट करना पड़ा। विद्यार्थियों ने चेतावनी भी दी कि अगर दो दिनों के भीतर उनकी मांग पर गौर न किया गया तो वे भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विद्यार्थियों ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते अधिकतर पढ़ाई आनलाइन ही करवाई गई है और अब एक माह का समय आफलाइन पढ़ाई के बाद परीक्षाओं को भी आफलाइन करवाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य में साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई अगर आनलाइन की जा रही है तो फिर परीक्षाएं भी आनलाइन करवानी चाहिए।

आफलाइन परीक्षाओं का विद्यार्थी वर्ग विरोध कर रहा है और उनकी मांग को पूरा करते हुए परीक्षाएं भी आनलाइन करवानी चाहिए। वहीं, कॉलेज मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना के बाद डी.एस.पी. मुख्यालय शम्मीद कुमार, थाना प्रभारी ओ.पी. चिब मौके पर पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में कॉलेज प्रबंधकों को बुलाया गया। जिन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका मांग पत्र पहले से ही उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। लिहाजा उम्मीद है कि इसपर गौर होगा। पुलिस और प्रबंधकों के आश्वासन के बाद विद्यार्थी मार्ग से हटे जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मालिक के खिलाफ FIR, 4 अरेस्ट, जांच कमेटी गठित… गोवा नाइट क्लब में हादसे पर CM का एक्शन     |     पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये की सौगात, शिक्षा में नहीं आएगी बाधा- CM मान     |     2026 तक पंजाब में लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य ; बेटियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम     |     मुजफ्फरपुर में मां ने किया शर्मनाक काम: डेढ़ लाख रुपये में नवजात बच्चे का सौदा, जन्म के तुरंत बाद बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     गोवा में भयानक हादसा: नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने CM से की बात, पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान     |     PM मोदी ने दिया आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में दान! देशवासियों से की बड़ी अपील, सैनिकों के कल्याण के लिए आप भी करें योगदान     |     इंडिगो का उड़ान भरने का संकल्प! 1650 से अधिक उड़ानें और 137 गंतव्य फिर से चालू, एयरलाइन ने दिलाया परिचालन क्षमता का भरोसा     |     राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट     |     बंगाल के बाद अब हैदराबाद में भी बाबरी मस्जिद मेमोरियल की घोषणा! मुश्ताक मलिक बोले- ‘बाबर से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए’, सियासी पारा चढ़ा     |     कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं’, सामूहिक गीता पाठ में दिया धार्मिक और राजनीतिक संदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें