आज आ रहा 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy F23 फोन

दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung 8 मार्च को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी नया मिड-रेंज फोन Samsung Galaxy F23 लेकर आएगी। इसमें 5000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 6.4 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं मिल सकता। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

की संभावित कीमतइस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी। स्मार्टफोन सिर्फ एक वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में आ सकता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन- एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन में लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की कीमत 24 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

संभावित स्पेसिफिकेशंससैमसंग गैलेक्सी F23 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो फुलएचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 लगाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। डिवाइस में नीचे की तरफ 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड होगा, जो 123 डिग्री तक फील्ड-ऑफ-व्यू वाला होगा। फ्रंट में एचडी वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि हो सकता है बॉक्स में चार्जर और यूएसबी टाइप-सी केबल नहीं आए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें