अमिताभ बच्चन कश्मीर को मुगलों की खोज बताने वाली क्लिप पर हुए ट्रोल

अमिताभ बच्चन की फिल्म बेमिसाल का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। इस सीन में उन्होंने कश्मीर को मुगलों की खोज बताया था। कई लोग बॉलीवुड को प्रोपागैंडा फैलाने और झूठ फैलाने वाला बताकर फिल्म का यह सीन शेयर कर रहे हैं। इस क्लिप के वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ट्वीट दिखा जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन का ट्वीट इशारों में है। उन्होंने साफ नहीं लिखा है कि वह किस बारे में लिख रहे हैं। हालांकि लोग इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। यहां जानिए पूरा मामला।

अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सुर्खियों में है। इसमें उन्होंने लिखा है, हमको अब वो पता चल गया है, जो पहले कभी पता नहीं था। इस ट्वीट पर लोगों ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल किया है। कुछ लोग मान रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ने कश्मीर में हुई त्रासदी के बारे में लिखा है तो कई लोगों का मानना है कि उन्होंने अपनी वायरल क्लिप के बारे में सफाई दी है। एक यूजर ने लिखा है, लेकिन बोलने की हिम्मत अभी भी नहीं आई? उनके एक और फॉलोअर ने क्लिप शेयर करके लिखा है कि आप जैसे लोग हमें मूर्ख बनाते रहे।

सीन में की गई मुगलों की तारीफ –  वायरल क्लिप 1982 में आई फिल्म बेमिसाल की है। इसमें अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, एक बात आपको मालूम है? प्रशांत तुझे नहीं मालूम तो सुन ले, इंडिया में जितने हिल स्टेशंस हैं,सब के सब अंग्रेजों ने डिस्कवर किए। एक कश्मीर ही है जिसे मुगलों ने डिस्कवर किया। इस पर राखी कहती हैं, मुगलों का तो जवाब ही नहीं, उनका म्यूजिक देखिए, पेटिंग देखिए, आर्किटेक्चर देखिए।

फिल्म कर रही बंपर कमाई –  विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में 1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। फिल्म को काफी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है और लोग बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें