अमिताभ बच्चन एक बार फिर लखनऊ में करेंगे फिल्म की शूटिंग मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 एक्टर अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं और बैक-टू-बैक फिल्मों की शूटिंग करते हैं। जिसका ताजा उदाहरण उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। अमिताभ ने हाल ही में अपनी ट्रैवल करती हुई कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में शूटिंग के लिए गए हुए हैं। यह दूसरा मौका होगा जब अमिताभ लखनऊ मैं अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आयुष्मान खुराना साथ फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग की थी। यह भी पढ़ें Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक… Apr 15, 2026 अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर अपनी 6 फोटो बैक टू बैक शेयर की है। जिसमें वह फ्लाइट में अकेले बैठे हुए फोन चलाते और फ्लाइट से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने अपनी फिल्म का नाम लिए बगैर तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट भी लिखा। Share