अपर्णा से बहस करें अखिलेश, पता लग जाएगी अपनी योग्यता:योगी 

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देकर कहा कि यदि वह खुद को योग्य मानते हैं,तब अपर्णा यादव से बहस करके देख लें। अपर्णा को भाजपा में लेने पर सीएम योगी ने कहा कि वह मुलायम परिवार की बहू बनने से पहले भी सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। योगी ने कहा कि 20 से ज्यादा परिवार के सदस्य थे, लेकिन भाजपा ने अपर्णा यादव को ही लिया, क्योंकि वह उनमें सबसे ज्यादा योग्य थीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन सब में अपर्णा यादव सबसे योग्य थीं, इसलिए हम भाजपा में ले आए। अखिलेश यदि अपर्णा यादव से बहस कर लें,तब पता चल जाएगा कि किसकी योग्यता ज्यादा है।’
खुद पर ठाकुरवाद के लग रहे आरोपों का भी सीएम ने बेबाकी से जवाब दिया।योगी ने कहा कि मैं इस लेकर हीनभावना में नहीं रहता हूं। गर्व है कि मैं क्षत्रिय कुल में पैदा हुआ और फिर संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा, सच्चा क्षत्रिय वहीं है, जो छत्र बनकर गरीब, दीन दुखियों के कल्याण के लिए अपने जीवन को होम कर दे। उन लोगों की मानसिकता पर तरस आता है, जो मेरी जाति पर बात करते हैं।योगी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उच्च कुल में पैदा हुआ हूं। भारत का हर नागरिक इसतरह के कुल में पैदा हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अच्छे कुल को माना गया है।
उन्होंने कहा कि महाभारत में कहा गया है, कि भारत में जन्म लेना दुर्लभ है और उसमें भी मनुष्य के रूप में पैदा होना। सीएम योगी ने ब्राह्मण बनाम ठाकुर की लड़ाई को भी गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कभी कोई लड़ाई रही ही नहीं। दूसरी पार्टी के नेताओं के भाजपा में आने पर चाल, चरित्र और चेहरा बदलने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि आज भी हमारी नीति है कि कोई किसी का बेटा या बेटी है तो उस आधार पर हम उसे टिकट नहीं देते हैं। अखिलेश और जयंत के गठबंधन को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव इन नेताओं के दायरे से बाहर हो गया है। जनता ही चुनाव लड़ रही है। पूर्वांचल में भाजपा की संभावनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम फिर से धूम-धड़ाके के साथ वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के तमाम जिलों में कनेक्टिविटी से लेकर जनकल्याण योजनाओं तक के तमाम काम हुए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम कानूनी शर्तें     |     क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट     |     महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर     |     स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें     |     अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल     |     80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई     |     PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान     |     CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला     |     4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब     |     15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें