अपराध की डगर छोड़कर करने लगे खेती किसानी, गोरखपुर में पांच सौ हिस्ट्रीशीटरों ने छोड़ी जरायम की दुनिया

गोरखपुर। इसे बदलाव कहें या पुलिस का दबदबा, सिकरीगंज के हिस्ट्रीशीटर खदेरू बेलदार पिछले पांच वर्षों से बटइया पर खेती करने लगे हैं। इससे उनकी व उनके परिवार की जीविका चलती है। वह सिकरीगंज के शिवपुर में ही दुर्गा मंदिर बनवाकर रहते हैं। पिछले तीन वर्षों से किसी अपराध में उनका नाम नहीं आया। सिकरीगंज पुलिस ने खदेरू को निष्क्रिय तो घोषित कर दिया है, लेकिन वह उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखती है।

साइकिल लूटकर बने थे अपराधी, अब कर रहे खेती

लोग बताते हैं कुछ वर्ष पूर्व तक लोग खदेरू से मिलने तक में भय खाते थे, लेकिन उनके बदले स्वभाव के चलते आज गांव के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं। खदेरू खुद ही बताते हैं कि उन्होंने 15 वर्ष की आयु में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। पहली बार महदेवा बाजार में वह साइकिल लूटकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। उसके बाद कई अपराधों में खदेरू का नाम सामने आया, लेकिन पिछले कुछ वर्षों ने उनकी पहचान ही बदल दी है। वह खेती किसानी करके सुकून के साथ घर पर रहते हैं। खदेरू की ही भांति हिस्ट्रीशीटर व सिकरीगंज के बारीगांव निवासी जयराम सिंह भी खेती-किसानी करके परिवार की जीविका चलाते हैं। वह पशुपालन से भी जुड़े हुए हैं

मारपीट, लूट का था आरोप

जयराम सिंह ने वर्ष 1968 में हाईस्कूल पास किया था और 1972 से ही मारपीट, लूट आदि मामलों में इनका नाम सामने आने लगा था। शुरुआती दिनों में ही इन्हें पुलिस पकड़ने गई तो इन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जयराम सिंह बताते हैं कि वह वर्ष 1983 से सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। चिलुआताल के हिस्ट्रीशीटर भी फूलचंद्र भी पिछले चार वर्षों से सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वह चिलुआताल स्थित आरओ प्लांट पर काम करते हैं और टेंपो चलाकर परिवार की जीविका चलाते हैं। फूलचंद्र कहते हैं कि 20 वर्ष पूर्व उनके गांव के पास मालगाड़ी में चोरी व लूट हो जाती थी। साजिशन उन पर मुकदमें दर्ज होते रहे और उन्हें थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्ष से उन पर कोई मुकदमा नहीं हैं। चार वर्ष पहले गांव के एक व्यक्ति से खेत में जानवर चले जाने के कारण उनका विवाद हो गया था। इससे उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी, लेकिन उसके बाद कभी अपराधिक मामलों में उनका नाम नहीं आया। जिले के निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटर की सूची में सिर्फ खदेरू, जयराम व फूलचंद्र भर नहीं शामिल हैं। जिले में निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 546 हैं। इसमें से 81 निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जिनके विरुद्ध पिछले तीन वर्षों में कोई मुकदमा नहीं पंजीकृत हुआ है। इसमें से कुछ अपने दूसरे काम धंधे में लग गए हैं तो कुछ अपनी बढ़ती अवस्था व बीमारी के चलते कोई काम धंधा तो नहीं शुरू किया, लेकिन पिछले तीन वर्षों में किसी अपराध में उनका नाम भी सामने नहीं आया है।

जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या एक नजर में

कुल हिस्ट्रीशीटर- 1500

निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटर- 546

तीन वर्षों में इन हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध नहीं दर्ज हुआ मुकदमा- 81

इन थानों में सर्वाधिक निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटर

बड़हलगंज-61

गगहा- 44

बेलीपार-43

गोरखनाथ-34

अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके चलते कुछ हिस्ट्रीशीटरों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह पुलिस की नजर से दूर हैं। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। ताकि लोग अपराध छोड़कर अच्छे कार्यों में जीवन का उपयोग कर सकें। – डा. विपिन कुमार ताडा, एसएसपी गोरखपुर।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें