अगले विधानसभा के लिए – भाजपा अभी से तैयार

सुधीर पाण्डे
भोपाल: शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी पांचवी पारी लगातार खेलने का रिकार्ड बनाने जा रही है। चुनाव के 15 महीनें पूर्व से ही मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की गतिविधियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे किसी भी शर्त पर हारने के लिए तैयार नहीं है। जनसम्पर्क के माध्यम से गांव-गांव तक जहां भाजपा का संगठन अपनी पहुंच बना रहा है, वहीं संघ के नियत्रंण वाले अन्य संगठन भी मतदाता के मध्य अपनी गहरी पैठ कायम कर रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा ध्यान प्रदेश के सामान्य मतदाता को भाजपा की नीतियों के प्रति व्यवहारिक विश्वास दिलाने पर केन्द्रित हो चुका है। वैसे भी भाजपा को अगले चुनाव में विपक्ष की और से कोई भी चुनौती मिलने की सम्भावना नहीं है। इस बार भाजपा चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है उसका प्रमाण यह है कि राज्य विभिन्न स्वयं सेवी संगठन के साथ भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे वार्तालाप करके उन्हें रचनात्मक कार्यो से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। किसान, मजदूर, छात्र, महिलाएं सभी वर्गो में लगातार पैठ बनाने का सिलसिला तेजी से जारी है। इस बीच धार्मिक आधार पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और उनका व्यापाक प्रचार निरन्तर किया जा रहा है।
15 महीने पहले से शुरू किए गये इस अभियान का मुख्य आकर्षण यह है कि भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी राज्य में 5वीं बार अपनी सरकार बनते हुए स्पष्ट रूप से महसूस कर रहा है। दल का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की योजना का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर पर जा कर करने में संलग्न है। एक संगठित स्वरूप में सत्ता और संगठन दोनों ही राज्य में कार्य करते हुए नजर आ रहे है। इस प्रक्रिया के कारण चुनाव प्रारंभ होने के पूर्व दल पर पड़ने वाले अत्याधिक काम के बोझ से भाजपा कई महीने पहले ही अपने आप को मुक्त कर देना चाहती है। जैसी की उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के पद को लेकर इस कार्यकाल में ही कुछ असंतोष पैदा होगा यह धारणा क्रमशः गलत प्रमाणित होती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता समूचे प्रदेश में अपने लगभग 20 साल के सुशासन की दुहाई दे रहें है और भविष्य में अन्य सभी योजनाओं के अत्यंत सरलीकरण की बात भी कर रहे है। जिसका स्पष्ट अर्थ यह है कि अगले 5 सालों में भी सत्ता प्राप्त होने के बाद भाजपा की योजना आम व्यक्ति तक सीधे पहुंच बना लेगी।
भाजपा के सामने एक टूटे हुए मनोबल को लिया हुआ विपक्ष है, जिसकी संगठात्मक क्षमता शून्य है और राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने की प्रणाली निहित स्वार्था से जुड़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस के अतिरिक्त इस बार मध्यप्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी के दखल से भी भाजपा पूरी तरह सतर्क है। हर स्तर पर यह प्रयत्न किया जा रहा है कि भविष्य के राजनैतिक गणित को वर्तमान में ही इतना संतुलित कर लिया जाए कि हर गली-चैराहे और मकान में भाजपा का एक समर्थक स्वयं-भू होकर प्रगट हो सके। इशारा यह कहता है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने विराट स्वरूप में, राज्य में, अस्तित्व में आ सकती है और प्रदेश के विकास को निरन्तर रखते हुए मध्यप्रदेश के इतिहास में एक नई इबारत लिख सकती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें