अंतिम चरण के मतदान जारी, 613 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

लखनऊ,| यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण में सोमवार को वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडलों के नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। इस चरण में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में भी चुनाव है। अंतिम चरण में 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 613 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 75 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में योगी सरकार के सात मंत्रियों की आखिरी चरण में परीक्षा होगी। उनमें वाराणसी की शिवपुर सीट से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, जौनपुर से आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव, मीरजापुर की मड़िहान सीट से ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सोनभद्र की ओबरा सीट से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और गाजीपुर सदर सीट से सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत शामिल हैं।

नक्सल प्रभावित सोनभद्र की राबर्ट्सगंज व दुद्धी और चंदौली की चकिया सीट पर सुबह सात से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि बाकी 51 सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा 29, सपा 11, बसपा छह, अपना दल चार, सुभासपा तीन व निषाद पार्टी एक सीट जीती थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में इस चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होगा। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

अंतिम चरण में राजनीति के जो दिग्गज मैदान में हैं उनमें सपा के दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ तो योगी मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान घोसी से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा प्रत्याशी के तौर पर आजमगढ़ की फूलपुर पवई सीट से पूर्व सांसद रमाकांत यादव, शाहगंज से शैलेंद्र यादव ललई व निजामाबाद से आलमबदी आजमी, जौनपुर की केराकत सीट से बतौर सपा उम्मीदवार पूर्व सांसद तूफानी सरोज व जफराबाद सीट से सुभासपा प्रत्याशी जगदीश नारायण राय भी किस्मत आजमा रहे हैं। बाहुबलि छवि के विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर सीट से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, धनंजय सिंह जौनपुर की मल्हनी सीट से जदयू, सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा सीट से भाजपा और मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सीट से चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें