अंतरिक्ष का 5 साल चक्कर लगाने के बाद पृथ्वी पर गिरा एलन मस्‍क का रॉकेट शोले में बदला

मेक्सिको सिटी । अंतरिक्ष 5 साल तक चक्‍कर लगाने के बाद दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स का रॉकेट अंतत: पृथ्‍वी पर गिर गया। मस्‍क का यह रॉकेट धरती के वातावरण में आते ही शोले में बदल गया। इस रॉकेट का मलबा लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको में गिरा। इस दौरान आकाश में उल्‍का पिंडों की बारिश जैसा नजारा देखने को मिला। इस रॉकेट के छोटे-छोटे टुकड़े मेक्सिको के काबो में गिरे। मस्‍क के रॉकेट फाल्‍कन 9 को मार्च 2017 में लॉन्‍च किया गया था। इसने इकोस्टार 23 मिशन को अंतरिक्ष में पहुंचाया था। उस साल स्‍पेसएक्‍स ने कुल 18 सैटलाइट लॉन्‍च किए थे। माना जा रहा है कि शनिवार को रॉकेट का ऊपरी हिस्‍सा मेक्सिको में गिरा है। इस रॉकेट के गिरने के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे उल्‍कापिंड आकाश से बरस रहे हों।
रॉकेट का मलबा एक लंबी ट्रेन की तरह से आकाश में नजर आ रहा था, जिससे मलबा एक-एक करके अलग हो रहा था। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो गए। हालांकि, एक रॉकेट के विभिन्‍न स्‍टेज के लिए वापस धरती के वातावरण में प्रवेश करते समय जल उठना एक सामान्‍य बात है। विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह फाल्‍कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्‍सा था, जिसे 5 साल पहले लॉन्‍च किया गया था। यह रॉकेट काबो के आकाश में करीब 1 मिनट तक जलते हुए दिखाई दिया। मस्‍क के रॉकेट ने जिस सैटलाइट को अंतरिक्ष में भेजा था, उससे ब्राजील में इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं चलती हैं। यह उपग्रह अभी भी काम कर रहा है और अभी इसके एक दशक तक सेवा में बने रहने की उम्‍मीद है। एलन मस्‍क की कंपनी ने अब तक 2000 उपग्रह अंतर‍िक्ष में छोड़े हैं। एलन मस्‍क की योजना कुल 42 हजार उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ने की है। इन उपग्रहों की मदद से एलन मस्‍क पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा शुरू करने जा रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें