अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः मुंगेर के DM ने “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का किया आयोजन बिहार By Nayan Datt On Mar 8, 2022 मुंगेरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के मुंगेर जिले में “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें Cyber Crime: Facebook लिंक पर क्लिक करते ही पूर्व SBI मैनेजर… Apr 16, 2026 Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने… Apr 15, 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मुंगेर में महिलाओं के लगभग 2 किलोमीटर “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षिका, लॉयन्स क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौड़ को मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार और डीएसपी निधी कुमारी संयुक्त रूप से समाहरणालय के गेट पर से हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इस दौड़ के पूर्व स्कूली बच्चियों ने एक रंगोली बनाई, जिसमें नारी शक्ति को दर्शाया गया है। ये दौड़ “मैराथन इन साड़ी” मुंगेर समाहरणालय के गेट पर से शुरू हुआ और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर से होता हुआ किला परिसर स्थित समाहरणालय के गेट के पास जाकर समाप्त हो गया। Share